परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लवर्छि निवासी एक अधेड़ की बुधवार को सर्प के काटने से मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम लवर्छि निवासी बृजकिशोर विश्वकर्मा 56 पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष विश्वकर्मा की बुधवार की सुबह जब अपने धान के खेत को देखने गए थे कि, किसी सर्प ने उन्हें काट लिया, किसी भी तरीके से वे घर आये और वही गिर पड़े, आनन फानन में लोगो ने बृजकिशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया तबतक वे चल फिर रहे थे, घर के कुछ लोगो द्वारा उनका इलाज कराने के लिए निजी साधन से बड़हलगंज ले जाया जाने लगा। बड़हलगंज अभी वे लोग पहुँचते की रास्ते मे उनकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहवाबाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बृजकिशोर बढ़ई का काम बरहज में करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, उनकी 3 पुत्री व 2 पुत्र हैं, पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

Karan Pandey

Recent Posts

अधिवक्ता से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…

1 hour ago

जर्मनी की नौकरी छोड़ बने IAS, अब मधुबनी में धैर्य को लेकर चर्चा में DM आनंद शर्मा

फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…

2 hours ago

बेड़ो में सड़क पर मची चीख-पुकार! दो हादसों में 14 घायल, मासूम बच्चे समेत 8 रिम्स में भर्ती

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…

2 hours ago

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन नाबालिगों के मामले में पॉक्सो के तहत FIR

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…

2 hours ago

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

3 hours ago