पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण डूबने से मौत की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। रविवार को बांका और बेगूसराय जिलों में कई दर्दनाक हादसे हुए, जिनमें मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक की जान चली गई।
बांका में तीन किशोर बहकर लापता
बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान गांव में चांदन नदी की तेज धार में तीन किशोर बहकर लापता हो गए। घटना उस समय हुई, जब गांव के चार बच्चे स्नान करने के लिए नदी में उतरे थे। तैरकर नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में तीन किशोर बह गए, जबकि एक बच्चा, आलोक तांती, किसी तरह बचकर बाहर निकल आया। सूचना पर देर शाम एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता किशोरों की तलाश शुरू कर दी।
बेगूसराय में सात लोगों की मौत
बेगूसराय जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से अलग-अलग स्थानों पर सात लोगों की मौत हो गई। शाम्हो थाना क्षेत्र के अकबरपुर धनहा में मां-बेटी—वंदना कुमारी (26) और आन्या कुमारी (8)—की डूबने से मौत हो गई। वहीं, अकबरपुर बरारी पंचायत के बिजुलिया में पशु को ले जाते समय धीरज कुमार (30) की जान चली गई।
मटिहानी थाना क्षेत्र के भवानंदपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश सिंह, साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सलेमाबाद में 2 वर्षीय अंजलि कुमारी, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर में 45 वर्षीय अशोक यादव और चकिया थाना क्षेत्र के रूपनगर वार्ड संख्या 5 में 22 वर्षीय गौतम पासवान की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई।
प्रशासन की अपील, लेकिन खतरा बरकरार
लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण हादसों पर रोक लगाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने से बचें। बावजूद इसके, हालात की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता और सावधानी की सख्त जरूरत है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…