भीषण सड़क हादसा: मां-बेटी समेत तीन की मौत, गुस्साए लोगों ने हरमू रोड जाम किया

रांची, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) झारखंड की राजधानी रांची में रविवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हरमू स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के सामने तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसके चलते हरमू से अरगोड़ा तक यातायात घंटों ठप रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम करीब 6 बजे हुई, जब स्कूटी सवार एक महिला और उसकी बेटी हरमू रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और पास से गुजर रही एक अन्य महिला को भी रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, कार चला रहा स्वर्ण व्यवसायी मोहित हादसे के समय नशे में धुत था। गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। वहीं, एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर लोगों का आक्रोश और बढ़ गया और उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ को समझाकर जाम खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन देर तक लोग हटने को तैयार नहीं थे, जिससे हरमू रोड से अरगोड़ा तक लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago