जहानाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के नगवा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। 13 वर्षीय अंजू कुमारी और 11 वर्षीय संजू कुमारी नहर में डूबकर अपनी जान गंवा बैठीं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार लड़कियां नहर के किनारे शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान अंजू का पैर फिसलकर वह गहरे पानी में जा गिरी। बड़ी बहन को डूबता देख छोटी बहन संजू उसे बचाने के लिए कूद गई, लेकिन दोनों ही गहराई में समा गईं। साथ गईं दो अन्य लड़कियां भी पानी में उतरीं, लेकिन मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने साहस दिखाकर उन्हें बचा लिया।
गोताखोरों की मदद से दोनों बहनों के शव बरामद किए गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद नगवा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन परिवार अपने दो चिराग खोने के गम से उबर नहीं पा रहा है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…