कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नौसेमर में पारिवारिक विवाद में पट्टीदारों में गालीगलौज व मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग व दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गये। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है।
थाने में दर्ज कराये गये शिकायत के अनुसार ग्राम नौसेमर निवासी सिधागर( ग्राम प्रधान पति) पुत्र स्व घुरहू का अपने पट्टीदार जितेंद्र पुत्र स्व घुरहू से पारिवारिक विवाद चलता है। उसी विवाद को लेकर 26 जनवरी की सायं 4 बजे जितेन्द्र व उसकी पत्नी किरन ने गालियाँ देते हुए लाठी डंडे से ग्राम प्रधान अमेरिका सोनी, लड़के सुधांशु व लड़की अनन्या को मारपीट कर घायल कर दिया। जब शोर मचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। प्रधानपति ने दो लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं ग्राम नौसेमर की किरन देवी पत्नी जितेन्द्र ने दर्ज कराये गये शिकायत में कहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर 26 जनवरी सायं 4 बजे ग्राम प्रधान अमेरिका सोनी व उसके पति सिधागर पुत्र स्व घुरहू गालियाँ देने लगे। जब मना किया तो लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। शोर सुनकर पति जितेन्द्र बचाव में आये तो उन्हें भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा मोबाइल तोड़ दिया। शोर सुनकर गाँव के लोग आये तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये । पीड़िता किरन ने दो लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…