Categories: Uncategorized

पहले फर्जी तरीके से बेची जमीन फिर खरीदार को देने लगा धमकी

इनाम घोषित होने पर पुलिस ने दबोचा

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के थाना मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार के इनामिया और वांछित अभियुक्त सोहराब को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। कटेसर गांव के रहने वाले इस शातिर को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। यह पहले भी जेल की हवा खा चुका है।
बताते चलें कि यह गिरफ्तारी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और टीम के सूझबूझ से संभव हो सकी। वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया औॅर डीआईजी वैभव कृष्ण एवं पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार की सुबह करीब 6:40 बजे कटेसर गांव से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
मामले के वादी और बनारस के रहने वाले बालेश्वर दास वैष्णव ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 10 जनवरी 2008 को कटेसर स्थित भूमि आराजी संख्या 439 व 467 (रकबा 21-3/4 डिसमिल) दो लाख रुपये में तीजा देवी से खरीदी थी। रजिस्ट्री के समय गवाह के तौर पर अभियुक्त सोहराब व घनश्याम मौजूद थे, जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी चौहद्दी दिखाकर बैनामा कराया। जब वादी मार्च 2024 में भूमि की बाउंड्री कराने पहुंचे तो घनश्याम ने यह कहकर मना कर दिया कि जमीन अब नहीं मिलेगी।
इसके बाद इस मामले में थाना मुगलसराय में 19 जून 2024 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वह मुकदमा अपराध संख्या -231/2024 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि के मुकदमे में वांछित चल रहा था। अभियुक्त घनश्याम को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त सोहराब फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
इसको गिरफ्तार करने वाली टीम में गगनराज सिंह, अभिषेक शुक्ला और कांस्टेबल नजाकत शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 hour ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

20 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

23 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago