यूपी में महिला पुलिस का पहला एनकाउंटर,गाजियाबाद में वाहन चोर घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार केवल महिला पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ को अंजाम देकर एक वाहन चोर को ढेर की बजाय घायल कर काबू कर लिया। गाजियाबाद पुलिस की महिला टीम ने इस कार्रवाई में असल अपराधी को पकड़ा और अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/the-tenth-ayurveda-day-was-organized-in-the-district-joint-hospital-premises/

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात कविनगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही महिला पुलिस टीम को वाहन चोरों के सक्रिय होने की सूचना मिली। मौके पर पहुँची टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह लंगड़ा होकर गिर पड़ा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/deoria-police-launched-mission-shakti-phase-05-and-shakti-didi-campaign-providing-safety-information-to-women/

घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त रहा है।

इस मुठभेड़ की खास बात यह रही कि इसमें कोई भी पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था। पूरी कार्रवाई महिला पुलिसकर्मियों ने ही की। पुलिस अधिकारियों ने इसे “ऐतिहासिक और प्रेरणादायी घटना” बताया है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/congress-stages-massive-protest-in-patna-protests-against-vote-theft-and-land-allotment-to-adani/

गाजियाबाद पुलिस अधीक्षक ने कहा, “महिला पुलिस ने साबित कर दिया है कि वे किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हैं। यह न केवल कानून व्यवस्था के लिए बड़ा संदेश है बल्कि समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का भी प्रमाण है।”

पुलिस विभाग के मुताबिक, आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विशेष टिकट जांच अभियान 38 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए ₹23,170 का राजस्व वसूला

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

13 hours ago

देवरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का नया मंत्र

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…

14 hours ago

गोरखपुर में राम मंदिर पर विवादित पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने हटाकर शुरू की कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…

14 hours ago

वैश्विक संकट में भारत की बढ़ती साख, अर्थव्यवस्था और बाजार का भविष्य क्या कहता है?

इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…

14 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

14 hours ago

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

16 hours ago