गढ़वाल भवन हाउस टैक्स मामले पर गढ़वाल हितैषिणी सभा ने सांसद अनिल बलूनी से की मुलाकात

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गढ़वाल हितैषिणी सभा ने हमेशा समाज के सरोकारों, सामुदायिक हितों और प्रवासी गढ़वालियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी कड़ी में मंगलवार को सभा का एक प्रतिनिधिमंडल, महासचिव पवन कुमार मैठानी के नेतृत्व में भाजपा मुख्यालय पहुँचा और गढ़वाल के लोकप्रिय सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/family-dispute-resolved-in-deoria-husband-and-wife-reconciled-through-the-mediation-of-the-secretary/

प्रतिनिधिमंडल में सांस्कृतिक सचिव वीरेन्द्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र रावत, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बालम सिंह बिष्ट, देवेन्द्र जोशी, सीमा गुसाईं, आनंद सिंह रावत एवं सुरेन्द्र सिंह रावत शामिल रहे।

इस दौरान सभा ने गढ़वाल भवन के हाउस टैक्स से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्या को सांसद के समक्ष रखा और उसके समाधान हेतु सहयोग मांगा। सांसद अनिल बलूनी ने इस मुद्दे को गंभीरता से सुना और प्रतिनिधिमंडल को यथोचित समाधान का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/kushinagar-district-sainik-bandhu-meeting-concludes-martyrs-memorial-to-be-built-soon/

सभा पदाधिकारियों ने सांसद को प्रवासी गढ़वालियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए भविष्य में भी मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा जताई।

Editor CP pandey

Recent Posts

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

9 seconds ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

10 minutes ago

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

2 hours ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

2 hours ago