पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, युवक की सीने की हड्डी टूटी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नदौली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में रविवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से हुए हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में वादिनी चाँदनी यादव के पिता शिवकुमार यादव की सीने की हड्डी टूट गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों का भी इलाज चल रहा है।

इसे भी पढे- https://rkpnewsup.com/first-encounter-of-women-police-in-up-vehicle-thief-injured-in-ghaziabad/

पीड़िता चाँदनी यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही राकेश यादव, लल्लन यादव, अनिल यादव, कमला देवी, प्रिंस यादव, बेबी देवी और रिंकू देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी आरोपित एक राय होकर गोल बनाकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें वह स्वयं समेत उनके परिवार के लोग घायल हो गए।

घटना 16 जुलाई 2025 की सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।

इसे भी पढे- https://rkpnewsup.com/garhwal-hitaishi-sabha-met-mp-anil-baluni-on-the-garhwal-bhawan-house-tax-issue/

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वादिनी की तहरीर पर 291/2025 धारा BNS 191(2), 115(2), 117(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

ग्रामवासियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही थी, जिसकी वजह से आए दिन विवाद की स्थिति पैदा होती रहती है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए गांव में लगातार निगरानी बनाए रखी है।

rkpshomnath

Recent Posts

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

8 minutes ago

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

2 hours ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

2 hours ago

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 कमियां; सुनवाई कब होगी?

Ai निर्मित राहुल गांधी की SIR याचिका को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका! 14 खामियां…

3 hours ago