महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के सदर ब्लाक के सामने स्थित एक जूते के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से देर रात करीब दो बजे भयानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि धीरे-धीरे पूरे शो रूम को अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दिया।
अग्निशमन की कई गाड़िया घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू का प्रयास करने लगी और दमकल की कई गाड़ियों द्वारा लगभग चार घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में कर लिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार महराजगंज नगर पालिका के फरेंदा रोड़ पर स्थित जूते के शोरूम चरण पादुका नाम से शो रूम संचालित हो रहा था। शनिवार को शॉर्ट सर्किट से देर रात करीब दो बजे भयानक आग लग गई। जिसमें लाखो का समान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक आशीष यादव ने बताया कि उन्हें रात उन्हे फोन के माध्यम से जानकारी हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में उनका एक से डेढ़ करोड़ के करीब नुकसान हुआ है और शोरूम में कुछ भी नही बचा है।
इस सम्बन्ध में सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि रात दो बजे के करीब आग लगी हुई थी लेकिन सूचना विलंब से मिला जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आस-पास की बिल्डिंग भी अब पूरी तरह सुरक्षित है।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…