सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर नगर से लगे महदहा चौराहे पर ने निजी विद्यालय संचालक को तेज रफ्तार देवरिया के तरफ से आराही इनोवा कार ने टक्कर मार दिया जिससे ये बुरी तरह घायल हो गए अनान फनान में पुलिस और स्थानीय लोगो ने इनको सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया । सलेमपुर नगर से सटा महदहा चौराहा वर्तमान में दुर्घटनाओं का हब बना हुए है इस चौराहे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है । इसी बीच आज फिर एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई । मईल थाना क्षेत्र के ग्राम चकरा गोसाई निवासी रामदरश यादव पुत्र रामाज्ञा यादव उम्र लगभग 55 वर्ष ग़ाव से कुछ दूरी पर करवता गांव के पास अपना विद्यालय सुदामा इंटर कॉलेज के नाम से संचालित करते थे । यह रविवार की सुबह किसी निजी कार्य वश सलेमपुर के महदहा आए हुए थे और वापस सलेमपुर की तरफ जा रहे थे ।तभी देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दिया जिससे रामदरश यादव बुरी तरह घायल हो गए स्थानीय लोगो और पुलिस की मदत से इनको सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहा डॉक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा कर को कब्जे में ले लिया मृतक के चार बेटे और एक बेटी है ।दो बेटों की शादी हो चुकी है ।इनके मौत के बाद इनकी पत्नी सविता,बेटा ,दुर्गेश,दिनेश,पारस,नवरत्न बेटी ज्ञाती को रोता बिलखता देख उपस्थित लोगो की आंखे भर आईं ।
लखनऊ/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी…
देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…
भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…
पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…