खाद की कालाबाजारी करने पर समिति के सचिव पर एफआईआर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विगत दिनों वायरल वीडियो एवं अन्य कई शिकायत (जिसमें कई उर्वरक बिक्री केंद्र, समितियों द्वारा रात के समय उर्वरक वितरण का कार्य किया जा रहा था) को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से साधन सहकारी समिति सेमरा स्थान मगहर का औचक निरीक्षण किया।
औचक जांच में पाया कि समिति को 180 बोरी खाद का आवंटन किया गया था। जो दिनांक 13 नवंबर को शाम को पहुंची थी। साधन सहकारी गोदाम पर जिसमें से लगभग 16 से 20 बोरी डीएपी को वाहन संख्या अप 58 टी 9738 द्वारा उर्वरक गोदाम से रात में 9:00 बजे बाहर भेजी गई। इस प्रकार उनके द्वारा रात्रि में समिति से उर्वरक भेजा जाना, बिना कैश मेमो, पीओएस मशीन के द्वारा उर्वरक वितरण करने एवं उर्वरक व्यवसाय की कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाना पुष्ट हुआ।
इसलिए शिशिर श्रीवास्तव, सचिव साधन सहकारी समिति सेमरा स्थान मगहर के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कार्यवाही के दौरान शक्ति विकास उर्वरक सहायक मौजूद रहे।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में यदि कही भी उर्वरक की कालाबाजारी या निर्धारित मूल्यों से अधित पर उर्वरक बेचने की शिकायत अगर प्राप्त होती है तो संबंधित के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुजरात में डाक चौपाल मोबाइल थिएटर वैन अभियान का शुभारंभ

गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा…

1 hour ago

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील कुशीनगर (राष्ट्र…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

2 hours ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

2 hours ago