सम्पर्क कर सपा जिला उपाध्यक्ष ने लोगो से की बात

विकास से कोसो दूर बरहज विधानसभा क्षेत्र-अवधेश चौधरी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार की देर शाम बरहज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठाकुर देवरिया में सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने जनसम्पर्क कर पूर्व प्रधान सहित सम्मानित ग्रामीण जनता से की मुलाकात।
बताते चलें कि गुरुवार की देर शाम समाजवादी पार्टी के देवरिया के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र ठाकुर देवरिया के पूर्व प्रधान मुहम्मद हदीस के साथ सैकड़ों ग्रामीण जन से मुलाकात कर उनका और गाँव का हाल जाना।
इस दौरान लोगों ने बताया कि इस समय आम जनमानस महंगाई से त्रस्त है, परिवार चलाना कठिन हो गया है। किसानों को खेती के लिये खाद, बीज नहीं मिल रहा है।वही क्रय केंद्र निष्क्रिय पड़े हैं किसानों की धन की फसल की खरीद नहीं हो पा रहा हैं किसान बिचौलियों के हाथों बिकने के लिए मजबूर हो रहा है। नौजवान रोजगार के अभाव में सड़कों की खाक छान रहा है। हर तरफ चोरी एवं अपराध चरम सीमा पर है, सरकार का नियंत्रण शून्य हो गया है। अधिकारी मनमाना काम करने पर उतारू है, जिससे आम जनमानस बहुत पीड़ित है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ऐसे में भाजपा सरकार जनहित के कार्यों को करने में असफल हो गई है। इसी क्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष ने लोगो से कहा कि कितने जनप्रतनिधि आये और गए और बरहज विधानसभा क्षेत्र
की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही हैं। अवधेश चौधरी ने कहा कि बरहज विधानसभा क्षेत्र आज विकास से कोसो दूर हैं। कही सड़के टूटी है तो कही सड़क ही नही हैं। रोजगार के लिए नौजवान अपना प्रदेश छोड़कर दूसरे प्रदेशो की खाक छानने पर मजबूर है। किसान अपने फसलों के क्रय के लिए क्रय केंद्रों की खाक छान रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त प्रदेश व विधानसभा क्षेत्र की जनता परेशान हो चला हैं।इसी दौरान अवधेश चौधरी ने ठाकुर देवरिया के पूर्व प्रधान मुहम्मद हदीस से मुलाकात कर उनका हाल जाना।जनसंपर्क में रामभवन यादव,भगवान खरवार, पूर्व प्रधान मुहम्मद हदीस,समसुद्दीन अहमद,अब्दुल अजीज,स्लाबुद्दीन मास्टर,समीर आलम,उमर आलम नागेंद्र कुशवाहा, अवधेश चौहान, हरेराम कुशवाहा, अनिरुद्ध यादव, बबलू कुमार, सुदामा खरवार सहित अन्य गणमान्य जनता उपस्थित रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

27 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

35 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

44 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

1 hour ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago