हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत में 15 लाख की वित्तीय अनियमितता, प्रधान समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

बिना कार्य कराए सरकारी धन के भुगतान का आरोप, जांच में खुली गड़बड़ी; विभागीय कार्रवाई भी शुरू

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के विकास खंड सियर अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में वित्तीय अनियमितता के गंभीर मामले में तत्कालीन प्रधान एवं दो ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच में लगभग 15 लाख रुपये की सरकारी धनराशि का भुगतान बिना कार्य कराए किए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में विकास कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत प्रधान ने संबंधित सचिवों के साथ मिलकर कागजों पर विकास कार्य दिखाकर भुगतान प्राप्त किया, जबकि धरातल पर कार्य नहीं कराए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक निदेशक, मत्स्य विभाग की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई। समिति ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों और भुगतान से संबंधित अभिलेखों की विस्तृत जांच की।

इसके अतिरिक्त, उप लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत शिकायत के क्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा भी अलग से जांच की गई। दोनों जांच रिपोर्टों में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की पुष्टि हुई।

जांच में पाया गया कि लगभग 15 लाख रुपये की सरकारी धनराशि का भुगतान बिना वास्तविक कार्य कराए ही कर दिया गया था। रिपोर्ट में तत्कालीन प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों को इस अनियमितता के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद तत्कालीन प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक अनंत देव सिंह तथा तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव उपेंद्र और मनोज कुमार के खिलाफ थाना उभांव में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में आपराधिक कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने कहा कि सरकारी योजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago