एक करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड के साथ तस्कर गिरफतार

सोनौली बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग के दौरान 2.30 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद, अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता का गांजा) बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार 09 जून 2026 की रात थाना सोनौली पुलिस एवं 22 वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम भारत- नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद इदरीश 34 वर्ष पुत्र वीर मोहम्मद निवासी रामनाथ पुरम, तमिलनाडु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अंतर्राज्यीय एवं अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
इस संबंध में थाना सोनौली पर मु.अ.सं.
51/2026 के तहत धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को महराजगंज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाइड्रोपोनिक वीड सामान्य गांजे की तुलना में अधिक शक्तिशाली और महंगी मादक सामग्री होती है, जिसकी तस्करी संगठित नेटवर्क के माध्यम से की जाती है। बरामदगी के बाद पुलिस अब इस खेप के स्रोत, गंतव्य और इससे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।
इस अभियान में उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल अश्वनी यादव,कांस्टेबल धीरज शाह तथा एसएसबी की सहायक सेना नायक प्रिया यादव, सहायक उप-निरीक्षक रामलाल, गौरव तिवारी और सुंदर लक्ष्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

19 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

19 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

19 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

1 day ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago