आयुष्मान आरोग्य मंदिर में फाइलेरिया जागरूकता शिविर आयोजित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत भलुअनी ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बढ़या फुलवारिया में सोमवार को फाइलेरिया पीड़ितों के लिए रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता निवारण (एमएमडीपी) प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीएचओ के नेतृत्व में गठित पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) के सहयोग से किया गया, जिसमें 13 हाथीपांव से प्रभावित मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसीएमओ वेक्टर बॉर्न कंट्रोल प्रोग्राम डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि नियमित व्यायाम, साफ-सफाई और एमएमडीपी को अपनाकर फाइलेरिया मरीज दिव्यांगता से बच सकते हैं और सामान्य जीवन जी सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित अंग की सही देखभाल से सूजन और संक्रमण में काफी कमी आती है।
जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा ने फाइलेरिया के कारणों और रोकथाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह रोग क्यूलेक्स मच्छर के माध्यम से फैलता है और इसके लक्षण कई वर्षों बाद सामने आते हैं। समय पर पहचान और साल में एक बार लगातार पांच वर्षों तक दवा सेवन से इस बीमारी से बचाव संभव है।
सीएचओ ब्यूटी विश्वास ने एमएमडीपी किट का प्रयोग कर अंगों की सफाई, घावों की देखभाल और व्यायाम का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फाइलेरिया मरीज एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

अधिवक्ता से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…

5 hours ago

जर्मनी की नौकरी छोड़ बने IAS, अब मधुबनी में धैर्य को लेकर चर्चा में DM आनंद शर्मा

फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…

5 hours ago

बेड़ो में सड़क पर मची चीख-पुकार! दो हादसों में 14 घायल, मासूम बच्चे समेत 8 रिम्स में भर्ती

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…

6 hours ago

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन नाबालिगों के मामले में पॉक्सो के तहत FIR

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…

6 hours ago

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

6 hours ago