जिलाधिकारी ने किया राजकीय बालगृह बालिका निधरिया का औचक निरीक्षण

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी, खेल सुविधाओं के विकास के दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को राजकीय बालगृह बालिका निधरिया पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिकाओं की मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और शैक्षिक माहौल का विस्तार से मूल्यांकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण और सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से खेलकूद और मनोरंजन की बेहतर व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि खेल मैदान में आने-जाने हेतु 12 फीट चौड़ा रास्ता तत्काल बनाया जाए। बाउंड्री वॉल पर आकर्षक बाल-चित्रकारी कराए जाने तथा बाउंड्री से चार फीट के भीतर अशोक के पेड़ और फूल लगाए जाने के निर्देश भी दिए। परिसर में झूला, वॉलीबॉल व बैडमिंटन कोर्ट, बैठने की समुचित व्यवस्था, ओपन जिम, इंटरलॉकिंग और पक्का प्ले-ग्राउंड बनाने का आदेश देते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को सभी कार्यों के लिए एक समग्र मास्टर प्लान तैयार कर अगले दिन तक प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। बालिकाओं ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में छह बालिकाएं शामिल होंगी। इस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि परीक्षा देने वाली सभी बालिकाओं की सूची तैयार कर उनकी सुविधाओं की सुनिश्चित व्यवस्था की जाए। उन्होंने भोजन, पेयजल, चिकित्सा और सामान्य सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। लाइब्रेरी में प्रकाश व्यवस्था अपर्याप्त मिलने पर उन्होंने तुरंत इन्वर्टर लगाने, आरओ और फिल्टर को अलग स्थान पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान दो कमरे, सीढ़ियों और बाथरूम में कबाड़ जमा मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद महिला अधिकारी को फटकार लगाई और आदेश दिया कि एक समिति गठित कर कबाड़ की तत्काल नीलामी कराई जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बालिकाओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने अंदरूनी हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाने, खाद्य सामग्री को अलग कक्ष में सुव्यवस्थित रखने तथा टूटी खिड़कियों के शीशों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago