दिव्यांग युवाओं के लिए आगरा में विशेष रोजगार मेला आयोजित

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 30 जनवरी 2026 को दिव्यांगजन रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साँई का तकिया चौराहा, एम०जी० रोड, आगरा के परिसर में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा एवं अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) श्री चन्द्रचूड़ दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने कम से कम हाईस्कूल (दसवीं) उत्तीर्ण किया हो तथा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो। रोजगार मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति शामिल है। मौके पर ही अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाएगा।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले विभिन्न नियोजक कंपनियों का विवरण आयोजन तिथि को मेला स्थल पर उपलब्ध कराया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी और इसके लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है। यह मेला दिव्यांगजनों के लिए न केवल रोजगार पाने का अवसर है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में भी एक सार्थक कदम है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

2 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

2 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

2 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

3 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

3 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

3 hours ago