आजमगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष व एसडीएम के बीच मारपीट, मौके पर पुलिस पीएसी तैनात

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
पंचायत भवन की जगह को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय सहित कार्यकर्ताओं और एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार तथा तहसीलदार राजू कुमार से हुई जमकर मारपीट कई थाने की फोर्स और पीएसी ने संभाला मोर्चा तब जाकर मामला हुआ शांत जानकारी के मुताबिक आज शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजेनिजामाबाद तहसील में लगभग 20 की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उप जिलाधिकारी निजामाबाद रवि कुमार के चेम्बर में पहुंचे जहां तहसीलदार राजू कुमार भी पहले से ही मौजूद थे यह लोग अल्लीपुर गांव में पंचायत भवन के प्रकरण को लेकर अधिकारियों से अपनी शिकायत कर रहे थे इसी बात को लेकर चेंबर के अंदर ही झड़प हो गई जो कि धक्का मुक्की, मार पीट में तब्दील हो गई जिसमें तहसील हाल में रखी सैकड़ों कुर्सियां टूट गई,एसडीएम निजामाबाद और तहसीलदार को भी लोगों ने काफी मारा पीटा । मारपीट की घटना से नाराज भाजपा पदाधिकारियों ने एसडीएम चेंबर के बाहर जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए सूचना पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार मिश्रा उप जिलाधिकारी के चेंबर में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय, उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंहके साथ वार्ता करने के लिए बैठे, वही बाहर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए थे । इसी बीच एक लेखपाल द्वारा नारेबाजी करने से उत्तेजित भाजपा कार्यकर्ता मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह भाजपा पदाधिकारियों एवं प्रशासन ने एक दूसरे को समझा कर मामले को शांत कराया, सूचना पर कई थानों की फोर्स तथा पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। इधर भाजपा पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर बैठक कर रहे थे, उधर तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी के चेंबर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हो रही थी। तो तहसील सभागार में लेखपाल संघ की भी बैठक हो रही थी। लेखपाल संघ के स्थानीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाय, तथा तहसील परिसर में निजामाबाद की एक पुलिस चौकी की एक शाखा बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी उक्त दोनों मांगे नहीं मांगी जाएंगी, हम लोग सभी प्रशासनिक कार्य बन्द कर पूरे जिले के लेखपाल संघ हड़ताल पर चले जाएगे। वही अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि अलीपुर गांव में गाटा संख्या 92,93 जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा है उसका स्थगनादेश समाप्त हो चुका है।वहीं ग्राम प्रधान हाईकोर्ट के आदेश पर निर्माण करना चाहता है जिसका गांव के एक भाजपा नेता विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा है आज जो कुछ भी हुआ है उसकी जांच कर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

11 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

12 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

12 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

12 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

14 hours ago

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक हादस

हाइटेंशन लाइन बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप महराजगंज(राष्ट्र की…

14 hours ago