Saturday, July 11, 2026
HomeNewsbeatथाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण...

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में आपसी समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पंजिका का अवलोकन किया तथा पहले से निस्तारित मामलों की स्थिति की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त कर समाधान की गुणवत्ता का आकलन किया।
कार्यक्रम में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments