गोरखपुर में राम मंदिर पर विवादित पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने हटाकर शुरू की कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए गए एक विवादित पोस्टर ने शुक्रवार देर रात गोरखपुर में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। शहर के शास्त्री चौक पर बिना अनुमति लगाए गए इस पोस्टर की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और उसे हटवा दिया। मामले में पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग शास्त्री चौक पर पहुंचे और बिना अनुमति विवादित पोस्टर लगा दिया। पोस्टर में अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर सवाल उठाते हुए कई राजनीतिक टिप्पणियां और व्यंग्यात्मक चित्र प्रकाशित किए गए थे। पोस्टर पर “राम नाम अपना…” जैसे शब्दों के साथ चढ़ावे की रकम को लेकर सवाल किए गए थे। साथ ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद उपेंद्र दत्त शुक्ला का नाम भी अंकित था।
सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। पोस्टर हटाने के दौरान पुलिस और मौजूद लोगों के बीच कहासुनी भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बाद में क्षेत्राधिकारी कोतवाली, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टर हटवा दिया गया। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर में बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों और बैनरों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया।
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि देर रात चोरी-छिपे विवादित पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए पोस्टर हटवा दिया गया है। पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर ली गई है और उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago