कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा )

महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में भरत अखाड़ा (मद्दन के पोखरा, पूरा पर) की ओर से पारंपरिक सातवीं का गोल (जुलूस) श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले इस धार्मिक जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। लाठी-डंडों से सुसज्जित अखाड़े के युवाओं के साथ किशोर, बच्चे और अधेड़ भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर गूंजते “जय महावीर” के उद्घोष से नगर का वातावरण देर रात तक भक्तिमय बना रहा।अखाड़ा अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे मद्दन के मैदान से जुलूस प्रारंभ हुआ। यह पूरा पर, चिरैया टोल, दरगाह शाह वली कादरी, दाहा मैदान सहित विभिन्न निर्धारित मार्गों से होते हुए मध्यरात्रि में डोमनपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न मोहल्लों के अखाड़ों के सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई, जिससे धार्मिक उत्साह और भी बढ़ गया। महावीरी झंडोत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस मार्ग पर सभी संवेदनशील और आवश्यक स्थानों को पुलिस छावनी का रूप दिया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग में पड़ने वाले सभी इमाम चौकों की जाली और बैरिकेडिंग कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। जगह-जगह पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही, जबकि वरिष्ठ अधिकारी पूरे समय जुलूस के साथ चलकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। जुलूस के मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग देर रात तक खड़े होकर धार्मिक आयोजन का साक्षी बने। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सौहार्द बनाए रखने में महावीरी झंडोत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह तथा समिति के सदस्य राकेश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वयंसेवक लगातार जुलूस को व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान करने में जुटे रहे। जुलूस में प्रमुख रूप से संजय जायसवाल, भीष्म यादव, दिनेश चौधरी, गणेश सोनी, विजय जायसवाल, कौशल श्रीवास्तव, जितेंद्र सोनी, प्रयाग चौहान, अभिषेक सोनी, लालबचन शर्मा, जितेश सोनी एडवोकेट, मोनू वर्मा, डॉ. आशुतोष गुप्त, मोहन अंसारी, डॉ. रविंद्र वर्मा, भैरव वर्मा, फैजी अंसारी, नीरज चौहान, अनिल कुमार विद्यार्थी, राहुल यादव, इरशाद अहमद सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और प्रशासनिक सतर्कता के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन महावीरी झंडोत्सव की परंपरा का भव्य उदाहरण बन गया।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

8 minutes ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

24 minutes ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

28 minutes ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

32 minutes ago

‘सभी को गिरफ्तार कर लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे’, राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती!

राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला https://twitter.com/RahulGandhi/status/2108879919535341863 नई दिल्ली (राष्ट्र की…

46 minutes ago