श्यामदेउरवा पुलिस ने दोनो को किया चालान ।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नगर पंचायत परतावल कप्तानगंज मार्ग पर एक दुकानदार को मान्यता प्राप्त पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी तथा अमर्यादित शब्दो का प्रयोग करना भारी पड़ गया और इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा तथा बाप बेटे को हवालात में रात बितानी पड़ी ।सोमवार को श्यामदेउरवा पुलिस ने दोनों का चालान कर महराजगंज भेज दिया। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र सोनिया दक्षिण के निवासी योगेंद्र विश्वकर्मा पुत्र लक्ष्मी विश्वकर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष एवं सचिन विश्वकर्मा पुत्र योगेंद्र विश्वकर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष नगर पंचायत परतावल निवासी मान्यता प्राप्त पत्रकार राम प्रवेश उपाध्याय का फोटो तथा आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर रविवार को शाम लगभग 5 बजे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।इसकी जानकारी सम्बंधित पत्रकार को तब हुई जब उनको कई लोगों ने फोन करके इसकी जानकारी दी। इस पर पत्रकार ने तत्काल श्यामदेउरवा पुलिस एवं परतावल चौकी प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी को बताया तथा लिखित शिकायत किया जिस पर चौकी इंचार्ज परतावल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बाप बेटे को चौकी पर बुलाया और पूछताछ के बाद दोनों को कानूनी कार्यवाही करते हुए श्यामदेउरवा थाने भेज दिया और दोनो को सोमवार को चालान करते हुए महराजगंज कोर्ट भेज दिया। बताया जाता है कि योगेंद्र विश्वकर्मा पर लगभग चार से पांच मुकदमे पहले ही दर्ज है तथा गुंडा एक्ट की भी कार्यवाही जारी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फ़ोटो वायरल करने की शिकायत पत्रकार द्वारा मिलने पर दोनो पिता पुत्र को सोमवार को चालान कर जेल भेज दिया गया है।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…