मण्डलायुक्त ने सीएलडीएफ गोरखपुर प्रखण्ड के अधिशाषी अभियन्ता को जारी की चेतावनी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मण्डलायुक्त बस्ती मंडल, बस्ती अखिलेश सिंह ने सी.एल.डी.एफ. गोरखपुर प्रखण्ड के अधिशाषी अभियन्ता को बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर कठोर चेतावनी जारी किया है।
उन्होंने मल्टीपरपज सीड स्टोर (किसान कल्याण केन्द्र) का निर्माण कार्य शुरू न करने पर राजकीय निर्माण निगम, बस्ती के परियोजना प्रबन्धक तथा सी.एल.डी.एफ. संत कबीर नगर के अधिशाषी अभियन्ता को भी कठोर चेतावनी जारी किया है तथा निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव, कृषि को पत्र लिखकर वर्ष 2022-23 में सिद्धार्थनगर के बर्डपुर में रू0- 80.14 लाख की लागत से बनने वाले मल्टीपरपज सीड स्टोर (किसान कल्याण केन्द्र) के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था नामित करने का अनुरोध किया है।
उल्लेखनीय है कि मण्डलायुक्त ने 30 मई तथा 19 जून 2023 को रू0 50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा किया था। समीक्षा बैठक में सी.एल.डी.एफ. गोरखपुर के अधिशाषी अभियन्ता, जो बस्ती एवं सिद्धार्थनगर के भी प्रभारी हैं, अनुपस्थित रहे। अनुपस्थिति के बारे में उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया, जो संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके लिये मण्डलायुक्त ने उन्हें कठोर चेतावनी जारी किया है।
इसी प्रकार सी.एल.डी.एफ. अयोध्या प्रखण्ड के अधिशाषी अभियन्ता भी समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे और उनका स्पष्टीकरण भी अभी तक अप्राप्त है। इसके लिये उन्हें कठोर चेतावनी जारी की गयी है तथा स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
निर्माण कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक में उन्होंने पाया कि मल्टी परपज सीड स्टोर (किसान कल्याण केन्द्र) बस्ती में साऊंघाट एवं बनकटी मे उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम कार्यदायी संस्था नामित है। इसी प्रकार जनपद संत कबीर नगर में मेंहदावल एवं सांथा ब्लाक में इसके निर्माण के लिये सी.एल.डी.एफ. कार्यदायी संस्था नामित है। इस सम्बन्ध में इसके निर्माण के लिये सम्बन्धित जिलाधिकारी एवं संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा कई बार पत्र लिखा गया है, परन्तु अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। इसके लिये परियोजना प्रबन्धक, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम,बस्ती तथा अधिशाषी अभियन्ता सी.एल.डी.एफ. संत कबीर नगर को मण्डलायुक्त ने कठोर चेतावनी जारी करते हुये निर्देश दिया है कि मल्टी परपज सीड स्टोर (किसान कल्याण केन्द्र) का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कर इसकी सूचना उपलब्ध करायें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

6 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

18 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

21 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

22 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago