बोगरिया/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l मेहनगर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र पौहारी बाबा मंदिर से लेकर आराजी फुलाईच, मानपुर मठिया, रस्तीपुर, मौलिया, खजुरा, ऊष्मापट्टी रायपुरपट्टी व बोगरिया के आस – पास के गांव तक डाला छठ पर उत्साह दिखा । पौहारी बाबा मंदिर के पोखरे पर बेदी बनाकर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। मंदिर पर छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं की भीड़ बढ़ती हुई देखकर इस बार तीन तरफ मनाया जा रहा है, जिसकी तैयारी एक सप्ताह से ही हो रही थी। पौहरी बाबा मंदिर अध्यक्ष बृजेश यादव के द्वारा व्यवस्था किया गया हैं, मन्दिर की इतनी सुन्दर सजावट की गई है जो मन को मोह लेता है।इस मौके चौकी प्रभारी सिंहपुर पवन कुमार व राजेश्वर वर्मा, ध्रुव सिंह दीवान मौके पर मुस्तैद दिखाई दिए ।
सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…
पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…
लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…
फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…
सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…
आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…