मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र में इसी महीने 20 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होने वाला है, ऐसे में हर नेता अपने अपने क्षेत्र की जनता तक पहुंचने के लिए रोड शो और रैली शुरू कर दी है। शिवाजी नगर मानखुर्द विधानसभा से एनसीपी अजित पवार गुट के उम्मीदवार नवाब मलिक ने भी रोड शो और रैली की शुरुआत की है। नवाब मलिक की माने तो वो चुनाव नही लड़ना चाहते थे लेकिन मानखुर्द शिवाजी नगर के लोग यहां चल रहे नशे के कारोबार से इतना परेशान हो गए है कि स्थानिक लोग घर पर आकर इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आग्रह किये। नवाब मलिक के मुताबिक ने कहा हम कोई पार्टी या किसी आदमी के खिलाफ चुनाव नही लड़ रहे हैं बल्कि यहां चल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और जीतने के बाद यहां की जनता को नशे से मुक्त कराएंगे साथ ही साथ गुंडागर्दी का खात्मा करेंगे ।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…