कार्तिक पूर्णिमा पर प्रथम बार होगा भजन संध्या कार्यक्रम

बनारस के कलाकार करेंगें भजन संध्या

महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाया जाएगा

महिलाओं के लिए मां गंगा एवं पुरुषों के लिए सरयू नाम के पंडाल बनेंगे

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने कार्तिक पूर्णिमा पवित्र स्नान की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ शिवरामपुर घाट का निरीक्षण किया इस बार कार्तिक पूर्णिमा में निम्नानुसार विशेष रूप से व्यवस्था की जाएगी 14 नवंबर की शाम को आरती भजन संध्या का कार्यक्रम होगा जिसमें ददरी मेला का थीम सॉन्ग गाया जाएगा। जिससे ददरी मेले का भी प्रारंभ 15 नवंबर को हो जाएगा पहली बार बनारस के कलाकार करेंगें भजन संध्या कार्तिक मेले में भी जर्मन हैंगर लगाया जाएगा इसके साथ ही महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल गांव बनाया जाएगे जिसमें गंगा और सरयू नाम के 02 पंडाल गांव बनेंगे। महिलाओं के लिए मां गंगा एवं पुरुषों के लिए सरयू नाम के पंडाल गांव बनेंगे स्नान मे आने वाले श्रद्धालु के लिए विशेष व्यवस्था करने के साथ में शौचालय,पेयजल,प्रकाश आदि की व्यवस्था होगी। तट की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया जाएगा इसमें एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर आदि मौजूद होंगे तथा बैरिकेडिंग की जाएगी। मुख्य राजस्व अधिकारी ने अभी तक चकर्ड प्लेट न बिछाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता,लोनिवि को शीघ्र ही चकर्ड प्लेट बिछाए जाने के कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया सुभाष कुमार , सहायक अभियंता नीरज कुमार ,अवर अभियंता प्रवीण बरनवाल , जूनियर इंजीनियर लोक निर्माण विभाग सहित व्यवस्था से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago