पीएम किसान सम्मान निधि के लिए किसानों को भरनी होगी ई केवाईसी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जनपद देवरिया में 477000 कृषकों को पीएम किसान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। शासन द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किश्त के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। अभी भी जनपद में 134000 किसान ऐसे हैं जिनका ईकेवाईसी अपडेट नहीं हुआ है।
वर्तमान में पीएम- किसान संतृप्तीकरण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। परन्तु देखा जा रहा है कि अभी भी कई किसान ईकेवाईसी के प्रति उदासीन हैं। ऐसे किसान जिनका ईकेवाईसी अपडेट नहीं है वे शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित हो जायेंगे।
ऐसे कृषक जिनका पीएम- किसान स्टेटस में ईकेवाईसी NO दिखाई दे रहा है वे तत्काल अपना ईकेवाईसी अपडेट करा लें। ऐसे लोग कैम्प में उपस्थित होकर सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से ईकेवाईसी करा लें या फिर अपने नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र पर उपस्थित होकर अपना आधार कार्ड प्रस्तुत कर ईकेवाईसी अपडेट करा सकते हैं।
शासन द्वारा वर्तमान में ईकेवाईसी हेतु एक नई सुविधा भी मुहैया कराई गई है। जिसके अन्तर्गत किसान अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से प्ले स्टोर में जाकर पीएम किसान एप्प डाउनलोड कर अपने आधार नंबर के द्वारा अपना फेसियल ईकेवाईसी करा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है इसके लिए सर्वप्रथम किसान भाई को अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से ONLINE PM KISAN GOI MOBLE APP डाउनलोड करना होगा। इसके बाद भाषा का चयन करना होगा फिर लॉगिन पर क्लिक करेंगे, लॉगिन टाइप लिखकर आएगा। यहां पर रजिस्ट्रेशन नं०. आधार नं०, मोबाइल नं० का ऑप्शन आएगा। इसमें से किसी एक को इंटर करेंगे। आपके मोबाइल नं० पर ओ०टी०पी० जायेगा। इस ओ०टी०पी० को इंटर करें, इसके बाद 6 डिजिट का MPIN क्रिएट करने के लिए आएगा। इसमें 123456 अंक वाला MPIN या अन्य कोई नं० वाला MPIN क्रिएट करें। इसके बाद फेसियल ऑथेंटिकेशन आएगा अपना फोटो क्लिक करें और MPIN नं० पुनः इंटर करें, सक्सेसफुल ईकेवाईसी लिखकर स्कीन पर आएगा, आपका ईकेवाईसी अपडेट हो गया है। इस प्रक्रिया के दौरान किसान अपना ईकेवाईसी कर सकते हैं साथ ही साथ अपने मोबाइल के माध्यम से 10 अन्य कृषकों का भी ईकेवाईसी अपडेट कर सकते हैं।
जनपद के कृषकों को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपना ईकेवाईसी तत्काल करा लें जिससे कि उनको पीएम किसान की 14 वीं किश्त का लाभ दिया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी गई भावभीनी विदाई

सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…

7 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…

7 hours ago

बघौली में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 1.50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…

7 hours ago

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 77 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…

7 hours ago

साहित्यकार रामा प्रसाद शुक्ल की पुस्तक ‘कृष्ण और कृष्णा’ का आज होगा विमोचन

प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम छूटा तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…

8 hours ago