आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर है मंसूरी समाज -रियाज अहमद

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा कुंडौली मंसूरी टोला में ऑल इंडिया मंसूरी समाज की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जफर अली मंसूरी ने किया रियाज अहमद मंसूरी जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंसूरी समाज आर्थिक दृष्टि से बहुत कमज़ोर है, सामाजिक तौर भी बहुत पिछड़ा है, शिक्षा का आभाव है जिसके चलते हमारे मंसूरी समाज के बच्चे रोज़गार में, सरकारी नौकरियों में, राजनैतिक हिस्सेदारी में ना के बराबर हैं।
हम लोग पसमांदा ( पिछड़ा ) वर्ग में आते हैं. मुसलमानो की कुल आबादी का 85% पसमांदा मुसलमान हैं जिन्हें आज़ादी के 76 वर्षों बाद भी सामाजिक बराबरी और सत्ता में भागेदारी नहीं मिली है।
रियाज अहमद मंसूरी ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि पसमांदा मुस्लिम समाज की सभी जातियों को शासन सत्ता में भागेदारी और सामाजिक बराबरी दे ताकि पसमांदा मुसलमान भी देश की मुख्य धारा से जुड़ सकें। जेल में जितने बेकसूर गरीब असहाय मुसलमान बंद है उनको तत्काल रिहा किया जाए
जिला उपाध्यक्ष अशरफ अली मंसूरी ने कहां की पासमंदा मुस्लिम समाज उसी दल को वोट देगा जो आर्थिक शैक्षणिक राजनैतिक और रोजगार में बराबरी की व्यवस्था करेगा अति दलित पिछड़े मुसलमानों की बस्तियों में रास्ता और नाली की व्यवस्था किया जाए
जिला सचिव समीम मंसूरी ने कहा कि भारत में दलितों और मुसलमानो अत्याचार बढ़े हैं महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है सरकार की मंशा है सबका साथ सबका विकास हो पर अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से काम करने में हीला हवाली कर रहे हैं सरकार को मंसूरी समाज के विकास के लिए मंसूरी आयोग का गठन करना चाहिए
बैठक में जफर अली मंसूरी अशरफ मंसूरी जियाउद्दीन मंसूरी ताहिर मंसूरी कलामुद्दीन मंसूरी ईदु मंसूरी मोहम्मद मंसूरी मुबारक अली मंसूरी शहादत मंसूरी खुर्शीद मंसूरी गुलाम मोहम्मद मंसूरी आशिक अली मंसूरी हुसैन मंसूरी मोहम्मद इसराइल मंसूरी नसीम मंसूरी आबिद अली मंसूरी जलालुद्दीन मंसूरी सत्तार मंसूरी मुनव्वर मंसूरी साथियों ने बैठक को संबोधित किया

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

3 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

3 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

4 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

4 hours ago