Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय किसान संघर्ष समिति की चौपाल मे किसानों ने भरी हुंकार

भारतीय किसान संघर्ष समिति की चौपाल मे किसानों ने भरी हुंकार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव उपाध्याय के नेतृत्व में गन्ना मूल्य भुगतान, खाद, बीज,पराली आदि विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं सदस्यता अभियान को लेकर एक चौपाल, न्याय पंचायत बिरैची ग्रामसभा खानपुर बरहवा टोला दुसाधीपट्टी में आयोजित हुई।क्षेत्र पंचायत सदस्य खानपुर मिश्रौली दीनानाथ भारती के संयोजन में हुई। इस चौपाल को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव उपाध्याय ने कहा कि हम किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी किसान को यदि कोई समस्या है तो उसे हम अपनी समस्या मानकर उसके उचित समाधान तक संघर्ष करेंगे। किसान नेता राजू सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि देश मे सर्वाधिक शोषण भूमिपुत्रों का हो रहा है,इसके लिए संगठन को प्रभावकारी बनाना ही सबका उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने ने संगठन की मज़बूती पर जोर दिया।कार्यक्रम को मुख्य रूप से किसान नेता अशोक पांडेय,भोले गुप्ता, प्रमोद पांडेय,वन्दना शर्मा,भारतीय किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता,किसान नेता प्रदीप नाथ शुक्ल,डी एन पांडेय, अरुण पांडेय,प्रेम पांडेय,आदि लोगों ने संबोधित किया। सभी नेताओं ने एक स्वर से संगठन की मजबूती हेतु सदस्यता अभियान मे तत्परता दिखाने एवं प्रमुख समस्याओं को लेकर व्यापक संघर्ष का आह्वान करते हुए,सभी किसान भाइयों, महिलाओं व युवाओं का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज जायसवाल,बबलू जायसवाल,सहित भारी संख्या में किसान, क्षेत्रवासी तथा कार्यकर्ता की उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments