किसानों ने सीएम और कृषि मंत्री का जताया आभार

यूपी में भाजपा सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर पोस्टकार्ड के माध्यम से किसानों ने दिया बधाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) उत्कर्ष के 08 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद के किसानों द्वारा पोस्टकार्ड के माध्यम से भाजपा सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिये उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को लिखे गए बधाई सन्देश को किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने प्रधान डाकघर देवरिया से भेजा।
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को सम्बोधित पोस्टकार्ड में किसानों ने किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिये आभार जताते हुए सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूरे होने पर उनको बधाई दिया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि पी एम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पी एम कुसुम योजना, पी एम किसान मानधन योजना, पंडित दीनदयाल किसान समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना जैसी दर्जनों किसान कल्याणकारी योजनाओं से उत्तरप्रदेश सरकार ने पिछले 08 वर्षों में किसानों का सर्वांगीण विकास किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक कृषि मंडी में माता शबरी के नाम पर कैंटीन और विश्रामालय की स्थापना सरकार कर रही है, जिससे मंडियों में पहुचने वाले किसानों को भोजन और रुकने की व्यवस्था हो सके।
अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने 08 वर्षो में किसानों की स्थिति में अमूलचुक परिवर्तन किया है, जिससे उत्तरप्रदेश का किसान सशक्त और समृद्ध हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश राय,अरुण कुमार मिश्र, डॉ विनोद पाण्डेय, विजय कुशवाहा, राजन धर द्विवेदी, रमाशंकर निषाद, राकेश उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

5 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

6 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

6 hours ago