डीएम ने की आगजनी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिल में बढ़ती आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तहसील खलीलाबाद, मेहदावल व धनघटा के उप जिलाधिकारीगण तथा तहसीलदारगण के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑन लाइन मीटिंग के माध्यम से बैठक की।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने आगजनी की घटनाओं से रोकथाम, बचाव व प्रभावित व्यक्तियों को यथासंभव मदद पहुंचाये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि दिनांक 12 अप्रैल 2025 तक भूसा मशीन के उपयोग पर लगाए गए रोक का पालन सख्ती से किया जाए।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने प्रत्येक गांव से पांच वॉलिंटियर का नाम व मोबाइल नंबर तथा गांव के ऐसे व्यक्ति जिनके पास ट्रैक्टर हो का नाम व मोबाइल नंबर तहसील व जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि खेतों में लगी आग पर काबू पाने के लिए ट्रैक्टर से जुताई एक प्रभावी उपाय है और कंबाइन व भूसा मशीन के मालिकों को जागरूक किया जाय कि वह अग्निशमन यंत्र, बालू व पानी की व्यवस्था साथ में रखें।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…