परिषदीय विद्यालयों में कॉन्वेंट की तरह होने लगा वार्षिकोत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के मानसा के अनुरूप नवानगर ब्लॉक के तिलौली ग्राम में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक उत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री की राजधारी सिह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकार की हमारी मंशा है कि कॉन्वेंट स्कूलों की तरह प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा दी जाए और उसके लिए सरकार काम भी कर रही है इस समय प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों के द्वारा उच्च क्वालिटी की शिक्षा दी जाती है और यह बच्चे कान्वेंट स्कूल से कम नहीं है उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नगरा ब्लॉक में एक करोड़ 30 लाख की लागत से एक सरकारी विद्यालय खुलने जा रहा है और सरकार की मंशा है कि आने वाले समय में उसे तरह के विद्यालय हर ब्लॉक में खुलेगे उन्होंने कहा कि यह बच्चे जो कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं यह काबिले तारीफ है कक्षा 8 में प्रथम स्थान आने वाली बालिका को विद्यालय के तरफ से साइकिल दिया गया और यह कार्यक्रम हर साल ये लोग करते हैं उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर अनूप कुमार त्रिपाठी और सियर के खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह से कहा कि यह समय नामांकन का जो चल रहा है इसको अभिभावक एवं अध्यापकों के तन्मयता से प्राप्त किया जा सकता है और परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या कॉन्वेंट स्कूलों की तरह अच्छी हो जाएगी वही खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार त्रिपाठी के द्वारा 19 बिंदुओं पर जो परिषदीय विद्यालय के 19 बिंदु होते हैं मानक के विधिवत चर्चा करते हुए बच्चों अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों को बताया गया खंड शिक्षा अधिकारी सियर राकेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे एबीआरसी एनपीआरसी और अध्यापक उपस्थित है इनके द्वारा 19 बिंदुओं पर काम किया हमारे परिषदीय विद्यालयों की बच्चों की संख्या और पढ़ाई में कोई कमी नहीं रह जाएगी इस अवसर पर आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुनीता एवं ओम प्रकाश यादव अमरिंदर यादव धर्मेंद्र कुमार प्रियंका सिंह के द्वारा सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह वीरेंद्र यादव ध्रुव नारायण सिंह आशुतोष कुमार यादव राजदेव यादव संतोष कुमार सतीश चंद तिवारी सहित दर्शन अध्यापक उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकिशन यादव और संचालन ओम प्रकाश ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

5 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

6 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

6 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

6 hours ago