डीएपी खाद के लिए भटक रहे हैं किसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) डायमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) खाद की भारी कमी के साथ, जिले के किसानों के पास गेहूं की फसल बोने का समय नहीं हैl क्योकि 15 नवंबर के आसपास है। विशेष रूप से प्रति एकड़ 55 किलोग्राम डीएपी उर्वरक फसल बोने के लिए आवश्यक है। परेशान किसानों ने कई समितियों पर धरना भी दे चुके हैं।
ध्यातव्य है कि जिले खरीफ की फसलों की कटाई-मड़ाई का काम लगभग समाप्त हो चुका है। किसान रबी की बुआई की तैयारी में तेजी से जुट गए हैं क्योंकि सीजन समाप्ति की ओर अग्रसर है। परन्तु साधन सहकारी समितियों सहित अन्य सरकारी गोदामो पर डीएपी खाद उपलब्ध न होने के कारण लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ऐसी दशा में किसानों की आलू, मटर, सरसों, चना आदि दलहनी- तिलहनी फाइलों की बुआई बाधित हो रही है। जिले के खालीलाबाद, हैंसर, पौली ब्लाक नावन कला, खुशियाली, हैंसर, कोचरी, लोहरैया, मड़पौना, परसहर, बघौली में आदि सहकारी समितियां संचालित हैं। इन्हीं समितियों के द्वारा समय-समय पर किसानों को खाद बीज की आपूर्ति की जाती है। इस समय जब किसानों को रबी की बुआई के लिए डीएपी खाद की विशेष आवश्यकता हैl तब यह गोदामों से गायब है और किसानों को दर दर भटकना पड़ रहा है। सरकारी गोदामो पर खाद की उपलब्धता न होने के कारण क्षेत्र में आलू, मटर, चना, सरसों की बुआई बाधित हो गयी है जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गयी है l नवम्बर से गेहूँ की बुआई भी तेजी के साथ बढ़ेगी। ऐसे में किसानों को डीएपी खाद की अधिक जरूरत पड़ेगी। विनय सिंह, ब्रजेश पांडेय, रितेश, अनिल, सईद समेत क्षेत्र के तमाम किसानों का कहना है कि यदि डीएपी खाद की आवश्यकता पूरी नहीं हुई तो रबी की बुआई पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगाl उनका कहना है कि खरीफ की मुख्य फसल धान सूखे की मार से प्रभावित हुईl जिसके कारण पैदावार काफी कम हुई हैl तो अब रबी की फसल पर खाद की कमी के असर पड़ने के आसार प्रबल हो गये हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

3 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

3 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago