सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। एक मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होने देवरिया पहुंचे वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना और उनके साथ राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम का स्वागत देवरिया के भांपा मण्डल अध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में डाक बंगला सलेमपुर में किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गुंडों माफियाओं की जगह जेल में है आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित है। जहां पिछली सरकारों में केवल नाम मात्र की बिजली आपूर्ति थी आज वही गांव शहरों में 24 घंटे बिजली की पूर्ति हो रही। योगी सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है और प्रदेश के विकाश हेतु कार्य करती रहेगी
उक्त अवसर पर अम्बिकेश पाण्डेय, वीरेंद्र कुशवाहा,अजय दूबे वत्स,अवधेश यादव,राजेश कुशवाहा,अभिजीत उपाध्याय आदि ने स्वागत किया।
सलेमपुर में मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल एवं जयनाथ कुशवाहा गुड्डन के नेतृत्व में समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ कैबिनेट मंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। नवलपुर में लार नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज देवी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…