कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकी

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी की पवित्र जलधारा मे आस्था की डुबकी लगाई।
आपको बताते चले कि मंगलवार को बरहज कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन उपजिलाधिकारी गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि दूर दराज से आये हुए भक्तगणों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।सुरक्षा के घेरे में हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू की पवित्र जल धारा में स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कीया, इस अवसर पर बरहज नगर की प्रमुख सड़के भारी भीड़ से पटा रहा।स्नान दान करके श्रद्धालुओं ने बाजार से सामानों की खरीदारी की, और अपने घर को चले जा रहे थे।सनातन धर्म में पौराणिक मान्यता हैं कि
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक देव की जयंती एवं विष्णु भगवान की आस्था के साथ पूजा अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा की जाती हैं और दानपुन भी किया जाता हैं,कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के लोग गुरु नानक जी की पूजा करने के लिए अपने गुरुद्वारा जाते हैं, इसलिए यह दिन सभी लोगो के लिए एक विशेष महत्व रखता है। कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र पर्व पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोग स्नान करते हैं, तथा भगवान विष्णु को लोग जल और अन्न समर्पित करते हैं, जिससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर लोगों की मनोकामना को पूर्ण करते हैं ऐसा पौराणिक मान्यता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago