बारिश की आस में बेहाल किसान, सूखने की कगार पर धान की फसल नलकूप नाकाफी,

डीजल इंजन के सहारे सिंचाई कर रहे किसान

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में नमी की भारी कमी के चलते धान की फसल सूखने लगी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि किसान अब डीजल इंजन के सहारे सिंचाई करने को मजबूर हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है।

किसानों का कहना है कि न तो आसमान से राहत मिल रही है और न ही सरकार की ओर से कोई प्रभावी मदद। सिंचाई विभाग द्वारा संचालित अधिकांश सरकारी नलकूप या तो बंद पड़े हैं या फिर पानी की आपूर्ति बेहद कम है। कई जगहों पर नलकूपों की लाइन में लगने के बावजूद किसानों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है।

गौरी सोहनाग गांव के किसान शिव नारायण कुशवाहा ने बताया, “यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो हमें धान की फसल सूखते हुए देखनी पड़ेगी। डीजल इंजन से सिंचाई कर पाना अब बेहद महंगा हो गया है।”

ऐसी गांव के रामनिवास यादव ने कहा, “सरकारी नलकूप से सिंचाई के लिए लंबी लाइनें लगी रहती हैं। जब तक नंबर आएगा, तब तक फसल सूख चुकी होगी।”

वहीं, चेरो गांव के भेड़िया टोला निवासी आशुतोष यादव ने बताया कि गांव में कई सरकारी नलकूप वर्षों से खराब पड़े हैं। मजबूरी में किसान निजी डीजल इंजन से सिंचाई कर रहे हैं। परंतु बढ़ती महंगाई के बीच यह किसानों के बस से बाहर होता जा रहा है।

किसानों ने शासन से तत्काल राहत की मांग की है। उनकी प्रमुख मांगें हैं – खराब नलकूपों की तत्काल मरम्मत, डीजल पर सब्सिडी और वैकल्पिक सिंचाई साधनों की व्यवस्था। यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो धान की पूरी फसल बर्बाद हो सकती है, जिससे क्षेत्र में भारी आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

16 minutes ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

31 minutes ago

पोखरण-II के बाद भारत पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों से लेकर 2001 में हटाए जाने तक की कहानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक रिश्तों…

38 minutes ago

व्यापार, नौकरी और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बनेंगे तरक्की के नए अवसर, जानें 12 राशियों…

51 minutes ago

शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तेज की तैयारियां

पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…

2 hours ago