पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज में भर्ती हमलावर फरार, पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कोतवाली सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया खास के लंगड़ी देवरिया स्थित बुद्ध मंदिर के पास गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आरो प्लांट पर काम करने वाले युवक को दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोलीकांड में घायल युवक को गंभीर हालत में देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय अमरेश कुशवाहा उर्फ छोटू पुत्र स्व. अयोध्या कुशवाहा, निवासी लंगड़ी देवरिया के रूप में हुई है। अमरेश रोज़ की तरह सुबह अपने घर से निकलकर दुकान (आरओ प्लांट) की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने बुद्ध मंदिर के पास उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मैजिक वाहन पर और दूसरी गोली अमरेश के पैर में लगी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसे देख हमलावर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल अमरेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

सूत्रों के अनुसार, अमरेश कुशवाहा का कुछ माह पूर्व पास के ही एक गांव में एक मैरेज हॉल में कुछ युवकों से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि उसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है। पुलिस इस घटना को आपसी पुरानी दुश्मनी से जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

क्या बोले अधिकारी?

इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायल युवक का बयान दर्ज किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

1 hour ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

1 hour ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

1 hour ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

11 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago