बेमौसम बारिश से किसान एवं ईंट भट्ठे का काफी नुकसान

श्रीदत्तगंज,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) बीते दिनों से रूक-रूक कर हो रही बेमौसम बरसात ने जहां खेतों में तैयार खड़ी सरसो की फसल को नुकसान पहुंचाया वहीं ईंट भट्ठा व्यवसाईंयों को भारी नुकसान पहुंचाया है।बेमौसम बारिश में क्षेत्र के अन्तर्गत आर्थिक संकट से जूझ रहे ईंट भट्ठा कारोबारी की कमर तोड़कर रख दी है।पिछले दिनों से हो रही बरसात में कच्ची ईंट गलकर बरबाद हो ग‌ई है।
श्रीदत्तगंज क्षेत्र के अन्तर्गत गोमड़ी,चमरूपुर,महदेइया कोल्ही विनोहनी,आदि दर्जनों से अधिक गांवों में ईंट भट्ठा संचालित है।ईंट भट्ठों पर लाखों की संख्या में कच्ची ईंटों को खुले आसमान के नीचे सूखने के लिए रखा जाता है। जिन्हें सूखने के बाद ईंट भट्ठों के अंदर डालकर कोयला,लकड़ी आदि ईंधनों का प्रयोग कर पकाया जाता है उसके बाद बिक्री की जाती है।बीते शुक्रवार से लगातार हो रही रूक रूक कर बेमौसम बरसात ने फड़ में पथी कच्ची ईंटों को बर्बाद कर दिया।ईंट कारोबारी की माने तो बीते दिनों से हुई बरसात से भट्ठों पर पकाने के लिए रक्खी कच्ची ईंट गलकर खराब हो ग‌ई है।ईंट व्यवसाइयों ने बताया कि बरसात होने के चलते ईंट भट्ठों पर पांच से दस लाख रूप‌ए का नुकसान हुआ है।लाखों की संख्या में कच्ची ईंटें बारिश की भेंट चढ़ ग‌ई है।ईंट भट्ठा कारोबारी किशोर यादव,ध्रुव कुमार , पवन ब्रिक आदि ने बताया कि उनके ईंट भट्ठों पर कच्ची ईंटों की पथाई का कार्य तेजी से चल रहा था,फड़ पर तैयार कच्ची ईट सूखने के लिए रखा गया था जो बे मौसम बरसात ने बर्बाद कर दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

43 minutes ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

51 minutes ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

1 hour ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

2 hours ago

स्वच्छता में लापरवाही पर स्थायी लोक अदालत सख्त, सीएमओ समेत कई अधिकारियों को नोटिस

कसारा गांव में दोबारा मेडिकल कैंप लगाने, व्यापक सफाई और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश…

2 hours ago

यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो पर फिर उठा विवाद, धार्मिक भावनाओं और हर्जाने को लेकर अदालत में मांग

साकेत कोर्ट में मानहानि का मुकदमा, भगवान राम और माता सीता पर कथित टिप्पणी से…

2 hours ago