सरकार का गड्ढा मुक्त दावा सिर्फ कागजों में ,सड़के गड्ढो में तब्दील

महुवा बाजार ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) सरकार भले ही सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का दावा कर रही हो किंतु सच्चाई इससे जुदा है। कस्बों से लेकर ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकीं हैं, जो राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। जहां नजर दौड़ाओ वहां गड्ढा ही नजर आता है आए दिन कोई ना कोई चोटिल हो रहा है जिम्मेदार समस्या को जानकर मूक दर्शक बने बैठे हैं।
बताते चलें पिपरा राम से महुआ धनी जाने वाला मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है इस मार्ग से दर्जनों गांव जुड़े हैं। पूर्ववर्ती सरकार से लेकर वर्तमान सरकार तक से रोना रो चुके राहगीरों का कहना है कि यह मार्ग गन्ना किसानों के लिए सबसे मुफीद है बक्सरिया सेंटर होने के नाते दर्जनों गांव के किसान इसी मार्ग से होकर गन्ना क्रय केंद्र ले जाते है। पिपरा राम हाईवे से उतरते ही सड़कों पर पानी भरा रहता है कुछ दूर आगे चलने पर भारी-भरकम गड्ढा होने से लोग फंस जाते हैं लंबे समय से यहां पुल की मांग क्षेत्रवासियों के द्वारा की जाती है लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने पुल का निर्माण नहीं कराया रामसूरत राम मूरत दिनेश मौर्या साधु शरण राजाराम जयसवाल ने शासन प्रशासन से मार्ग का उच्चीकरण करके पुल निर्माण करवाने तथा मार्ग बनवाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago