खेत में खाद डालने गया किसान लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया गांव निवासी एक 45 वर्षीय किसान अपने खेत में खाद डालने गया था लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। जब उसकी तलाश शुरु हुई तो उसकी सायकिल और बाल्टी थोड़ी दूर मिली लेकिन किसान का पता नहीं चल सका। किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर गायब किसान की तलाश में जुट गई है।
उक्त गांव निवासी महिला भागमनी देवी ने मंगलवार को सेवरही पुलिस को सौंपे तहरीर में गुहार लगाई है कि, उसके पति जो संविदा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में एबीडी के पद पर कार्य करते थे, वे सोमवार को दिन में दो बजे खेत में यूरिया छिटने गए थे। देर शाम तक वापस नहीं आए तो उनकी तलाश शुरु हुई, तो खेत से थोड़ी दूरी पर उनकी साइकिल, बाल्टी व खाद की बोरी मिली। अपने हर रिश्तेदारी, दोस्त मित्र व सभी जगहों पर तलाश की लेकिन पता नहीं चल सकी। भागमनी देवी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंप, पति का पता लगाने की मांग की। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

14 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

14 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

14 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

14 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

15 hours ago