छात्रा का न्यूड वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

वीडियो एक वर्ष पहले का बताया जा रहा है, वायरल कौन किया पुलिस कर रही जॉच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की का अश्लील वीडियो दिखाया जा रहा है। इस अश्लील वीडियो से छात्रा और उसका परिवार सदमे में है।
आपको बता दें कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विद्यालय में आरोपित छात्र और छात्रा एक साथ ही पढ़ते है। जिसमें छात्र ने छात्रा का एक वीडियो बनाकर के उसको एडिट कर वायरल कर दिया। इसके पहले छात्र ने छात्रा का अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। जिस पर छात्रा के मना करने पर युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा और अब युवक ने वीडियो को वायरल कर दिया।
जब इसकी जानकारी छात्रा तक पहुंची तो उसके होश उड़ गए। यह बात अपने परिजनों को बताया जिसे परिजनों ने चिलुआताल थाना क्षेत्र में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने, धमकी देने के आरोप में युवक के खिलाफ धारा 504, 506 एवं आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है लेकिन जो वीडियो वायरल है वह 1 वर्ष पूर्व वीडियो लड़की के किसी रिश्तेदार के यहां बनाया जाना बताया जा रहा है वीडियो वायरल कौन किया किस मोबाइल से किया गया है यह पुलिस का काम है की वीडियो किसके द्वारा वायरल किया गया है सत्यता तभी सामने आ सकती है

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

25 minutes ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

17 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 day ago