भिवंडी तीन बत्ती खड़क रोड के पास डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
भिवंडी तीन बत्ती खडग रोड के पास डंपिंग ग्राउंड में अचानक भीषण आग लग जाने के कारण, आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुँची भिवंडी फायर ब्रिगेड के जवानों द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग के कारण पूरे परिसर में धुआं ही धुआं, दिखाई देने लगा, वहां के व्यापारियों व रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस विषय को लेकर नागरिकों ने डंपिंग ग्राउंड को बंद करने की मांग की है।
भिवंडी तीन बत्ती खड़क रोड पर व्यापारियों व रहवासियों के होने के बावजूद, पास में खाली जगह होने के कारण भिवंडी महानगरपालिका द्वारा वहां पर आसपास के इलाकों का कचरा डंपिंग करने के लिए प्रयोग में लाई जा रही थी। वहां पर इकट्ठे कचरे को कीटाणु नाशक दवाइयों का छिड़काव करते हुए कचरे को नष्ट कर सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए थी,किन्तु भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका आरोग्य विभाग द्वारा भारी लापरवाही बरतने के कारण संपूर्ण कचरे का , अम्बार लग गया। जिसके कारण वहां के नागरिकों को बदबू का सामना करना पड़ता है। और आग लगने की घटना सदैव होती रहती है। मध्य भिवंडी के तीन बत्ती इलाके में दुकानदार, कांदा बटाटा विक्रेता, भाजीपाला विक्रेता, व रहवासियों के साथ-साथ भारी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे इलाकों में कचरा उठाने के लिए भिवंडी महानगरपालिका ने ठेकेदार की नियुक्ति की है, पर ठेकेदार द्वारा आठ आठ दिन तक कचरा ना उठाने के कारण पूरा इलाका दुर्गंध से परेशान रहता है। इस विषय को लेकर नागरिकों द्वारा महानगरपालिका के आयुक्त को पत्र व्यवहार करके डंपिंग रोकने की बात कही है। यह जानकारी, सामाजिक कार्यकर्ता मिलिंद मिस्त्री व, स्वप्निल काले ने दी है।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

13 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

13 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

13 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago