आईजीआरएस निस्तारण में फरेंदा तहसील पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर

डीएम ने दी बधाई,कहा यह सुशासन और पारदर्शिता का उत्कृष्ट उदाहरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में तहसील फरेंदा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन तथा उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम और पूरी तहसील टीम के सतत प्रयासों का परिणाम है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में फरेंदा तहसील द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध और सटीक निस्तारण किया गया। इसी की बदौलत तहसील ने प्रदेश स्तर पर यह सम्मानजनक स्थान हासिल किया है।

इसे भी पढ़ें – धनौती राव में सुबह की खामोशी तोड़ गई चीखें: पोखरे में डूबकर महिला की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उपजिलाधिकारी फरेंदा ने बताया कि तहसील टीम द्वारा निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया। राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौका मुआयना कर किया जाता है। जांचकर्ता अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से वार्ता के उपरांत ही जांच रिपोर्ट संलग्न की जाती है,जबकि रिपोर्ट का स्वयं उनके स्तर से भी रैंडम सत्यापन किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट निर्देश हैं कि आईजीआरएस मामलों में किसी भी दशा में डिफाल्टर स्थिति न बने। शिकायतों का निस्तारण समयसीमा में, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है। यदि शिकायत में दूसरा पक्ष होता है, तो उससे वार्ता कर संतुष्ट करने का भी पूरा प्रयास किया जाता है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने फरेंदा तहसील टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जनपद के लिए गर्व का विषय है। शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें – किसकी चमकेगी किस्मत किस राशि को रखनी होगी सावधानी?
उन्होंने कहा कि फरेंदा तहसील की सफलता सुशासन, दक्षता और पारदर्शिता की दिशा में जनपद प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अन्य तहसीलों के लिए भी यह एक प्रेरणादायी मॉडल है।
उन्होंने बताया कि जनपद की अन्य तहसीलों में भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। माह अक्टूबर में तहसील नौतनवां में कुल 135 प्रकरणों पर फीडबैक लिया गया, जिसमें 124 शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट पाए गए।

rkpnews@desk

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

4 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

5 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

5 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

6 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

9 hours ago