धनौती राव में सुबह की खामोशी तोड़ गई चीखें: पोखरे में डूबकर महिला की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौती राव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया। शौच के लिए घर से निकली 55 वर्षीय महिला फूला देवी पत्नी श्यामदेव प्रसाद की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। रोज की तरह घर से निकली महिला जब काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। खोजबीन के दौरान तालाब के पानी में उनकी साड़ी दिखाई दी — और जब ग्रामीण पास पहुंचे तो दिल दहलाने वाला दृश्य सामने आया, महिला का शव पोखरे में तैर रहा था।

इसे भी पढ़ें –किसकी चमकेगी किस्मत किस राशि को रखनी होगी सावधानी?

सूचना मिलते ही सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया और आवश्यक पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतका के पति श्यामदेव प्रसाद राजमिस्त्री का कार्य करते हैं, उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं, जिनमें दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद से पति श्यामदेव व बेटे भोला और नागेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें –RPF की बड़ी सफलता: मौर्या एक्सप्रेस में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 44 हजार की अंग्रेजी शराब बरामद!

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय विहीन परिवारों को तत्काल शौचालय उपलब्ध कराया जाए, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाएँ दोबारा न घटें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

2 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

3 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago