देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया में एक महत्वपूर्ण पारिवारिक विवाद का सफल समाधान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी और मध्यस्थ श्री सिंहासन गिरि की सक्रिय मध्यस्थता से पति-पत्नी ने आपसी समझौते के बाद साथ रहने का निर्णय लिया।
यह मामला न्यायालय सिविल जज (जू0डी0) एफ0टी0सी-।। देवरिया द्वारा मध्यस्थता के लिए संदर्भित किया गया था। सचिव श्री तिवारी ने बताया कि मध्यस्थता केवल विवाद सुलझाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह परिवारों के बीच संबंधों को मजबूत करने और आपसी संवाद बढ़ाने में भी सहायक है।
सचिव ने आम जनता और अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने पारिवारिक विवाद और अन्य कानूनी मामलों को मध्यस्थता के लिए न्यायालय में प्रस्तुत करें और “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान” का लाभ उठाएं।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…