देवरिया: आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य शिविर व जन जागरूकता रैजन जागरूकता रैलीली का आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर और जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने औषधीय पौधों का वितरण किया और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शिविर में आयुष मिशन की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, आयुर्वेद चिकित्सकों और योग प्रशिक्षकों ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान और आहार-विहार के महत्व पर चर्चा की।

आयुष विभाग के चिकित्साधिकारियों द्वारा लगाए गए इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 400 मरीजों की जांच की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. सुभाष चन्द्र यादव, डॉ. रजनीश यादव, डॉ. प्रभात कुमार राय सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

इस मौके पर डॉ. अजीत नारायण मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार पाण्डेय, शफीक अहमद, परितोष सिंह, विजय प्रसाद और सभी योग प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

1 hour ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

1 hour ago

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 कमियां; सुनवाई कब होगी?

Ai निर्मित राहुल गांधी की SIR याचिका को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका! 14 खामियां…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर फिर पुलिस की कार्रवाई, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में; प्रदर्शन को लेकर बढ़ा विवाद

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

3 hours ago