पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, किराए के कमरे में युवक ने लगाई फांसी

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर 45 वर्षीय अजय कुमार ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौट गांव का निवासी था और ब्रह्मपुरा इलाके में रहकर छोटी फोटो फ्रेमिंग की दुकान चलाता था।

घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। खबर फैलते ही मृतक के परिजन और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देर तक दरवाजा नहीं खुला, फिर सामने आया सच

मृतक की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि पति अजय कुमार के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। मंगलवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद सभी परिवार के सदस्य सो गए। बुधवार सुबह जब घर के लोग काम पर निकल गए, तो अजय का कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो अजय कुमार को कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें – Nipah Virus Alert: पश्चिम बंगाल में 21 दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

ब्रहमपुरा थाना प्रभारी विजय लक्ष्मी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना ने एक बार फिर घरेलू तनाव और मानसिक दबाव के गंभीर परिणामों की ओर ध्यान खींचा है।

Karan Pandey

Recent Posts

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

5 minutes ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

11 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

11 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

11 hours ago