संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षा में जिले मे लगभग 99 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। ब्लूमिंग बड्स स्कूल, खलीलाबाद का हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा। घोषित परिणाम में स्कूल के 10 वीं के शेखर कौशिक 97% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कियाl निशात कौसर ने 95% के साथ द्वितीय व अमित सिंह ने 94.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहेl
इण्टरमीडिएट की परीक्षा में अन्वेषा राय ने 94.2% प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुप्रिया ने 93.4% प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं समीक्षा राय ने 93.0% प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जनपद ही नहीं आसपास के जिलों में सर्वोत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए प्रसिद्ध बलूमिंग बड्स स्कूल में इण्टरमीडिएट के छात्र / छात्राओं ने अपनी गरिमापूर्ण स्थिति बनाये रखते हुए शानदार उपलब्धि प्राप्त कर जनपद में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है साथ ही विद्यालय एवं गुरूजनों की गरिमा को भी गौरवान्वित किया है।
एमडी श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी,भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी, चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, अनूप कुमार, शानू उपाध्याय, तरुण कुमार इत्यादि ने बच्चों का मुंह मीठा करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…