नगर आयुक्त ने किया विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम के पुराने भवन का किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का विभागाध्यक्ष से जाना अनुपस्थित होने का कारण साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का दिया निर्देश सभी कार्यालयों को नए भवन में तीन कार्य दिवस के अंदर शिफ्ट करने का दिया निर्देश। आज शुक्रवार को नगर आयुक्त अपने कार्यालय पहुंचने से पहले ही नगर निगम के पुराने भवन में चल रहे डूडा आईजीआरएस जलकल सीवर पथ प्रकाश प्रतीक्षालय लाइसेंस रेंट विधि विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया पुराने भवन में आईटीएमएस द्वारा रखे गए कबाड़ों को आईटीएमएस अपने किसी अन्य स्थान पर सामानों को रखने का दिया निर्देश नगर आयुक्त पुराने भवन को बड़े ही बारीकी के साथ निरीक्षण किया डूडा कार्यालय के पीएम व सीएम आवास के लिए मौजूद आवेदकों की समस्याओं का तत्काल डूडा कार्यालय के अधीनस्थ कर्मचारियों को निदान करने का दिया निर्देश जिससे लाभार्थियों को समय से मिल सके पीएम आवास। साफ सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जो कमरे खाली हैं उनके कार्यालय नए भवन पर चले गए हैं उनके कुछ सामान यहां बचे हैं उसे भी नए भवन पर शिफ्ट करें जिससे नगर निगम के पुराने भवन को हेरिटेज के तर्ज पर म्यूजियम बनाया जा सके नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम गोरखपुर का भवन 124 साल पुराना हो चुका है। 1899 में इस भवन का निर्माण किया गया था। तभी से इसे अमन ओ अमन के नाम से जाना जाता है। इतना पुराना भवन होने के बाद भी इसकी मजबूती बेमिसाल है। वहीं नगर निगम के इस पुराने भवन को संग्रहालय के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- मामला ‘मनहूस’ है, बार-बार टल रही सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े…

5 minutes ago

नारायणी का कहर! कुशीनगर में टूटा AP तटबंध, हजारों लोग प्रभावित; CM योगी ने मौके पर संभाली कमान

कुशीनगर में बाढ़ का बड़ा संकट: नारायणी के तेज बहाव से टूटा तटबंध कुशीनगर (राष्ट्र…

19 minutes ago

पहलगाम हमले के आरोपी हाशिम मूसा का अंत! बडगाम में सुरक्षा बलों को मिला शव, पास से युद्ध सामग्री बरामद

बडगाम/श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के…

31 minutes ago

737 मैक्स ने बीच उड़ान में लिया यू-टर्न, फाइटर जेट हुए एक्टिव; पायलटों के विवाद से जुड़ा मामला

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी, पायलटों के बीच विवाद से…

2 hours ago

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की सियासी पारी को अमिताभ ठाकुर का समर्थन, पत्र में सामने आया बड़ा संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व नौकरशाहों के सक्रिय होने का…

3 hours ago

‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर घिरे चिराग पासवान, मांझी के बाद NDA के एक और मंत्री ने दी नसीहत

चिराग के ‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर NDA में घमासान! मांझी बोले- इतनी चिंता है तो…

4 hours ago